Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin
How to become a Review Officer 2023
All India Job India Goverment Job Job Vacancy 2024

How to become a Review Officer 2024 || समीक्षा अधिकारी कैसे बनें ? 2024 || RO/ARO की तैयारी कैसे करें ? || RO/ARO कैसे बनें || कार्य, योग्यता, सिलेबस, उम्र, वेतन || Samiksha Adhikari Kaise bane 2024

समीक्षा अधिकारी (Review Officer) क्या होता है, इसकी तैयारी कैसे करें ?

दोस्तों आज सरकारी नौकरी हर किसी की पहली पसंद है। वजह बिल्कुल साफ है, कि इसमें अच्छी सैलरी तो मिलती है। साथ ही जॉब सिक्योरिटी भी होती है। ऐसे में अगर मैं आपको कहूं कि आप अगर मेहनत करें तो ऐसी सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं, जिसमें आपको एक हैंडसम सैलरी तो मिलेगी ही साथ ही आप बड़ी से बड़ी अधिकारियों पर अपने क रौब जमा सकते हैं। आपको कैसा लगेगा निश्चित तौर पर आप ऐसी जॉब करना जरूर जाएंगे।

• दोस्तों आपको आज की इस आर्टिकल में ऐसे ही जॉब से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट इनफार्मेशन दूंगा।

दोस्तों सरकारी जॉब की शानदार ऑप्शन में से एक है Review Officer मतलब आरो का जॉब जिसे हिंदी में समीक्षा अधिकारी भी कहते हैं। ये Group D के गजेटेड लेवल का पोस्ट है। जिनकी एक अच्छी सैलरी और अधिकार क्षेत्र होती है, और सबसे मजेदार बात ये है कि समीक्षा अधिकारी के रूप में बड़े लेवल पर प्रमोशन भी हो सकता है।

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

दोस्तों समीक्षा अधिकारी बनने के लिए आपको सचिवालय, निर्वाचन आयोग, राजस्व परिषद और लोक सेवा आयोग तक में काम करने का मौका मिल सकता है। इस आर्टिकल में मैं आपको समीक्षा अधिकारी बनने की सभी जानकारी दूंगा।

1. समीक्षा अधिकारी (Review Officer) क्या होता है ?
2. समीक्षा अधिकारी (Review Officer) का कार्य क्या होता है ?
3. Qualification कितनी होनी चाहिए ?
4. उम्र सीमा क्या होगी ?
5. Exam Pattern क्या होता है ?
6. Syllabus क्या रहता है ?
7. Posting किस डिपार्टमेंट में होगी ?
8. Salary कितनी मिल सकती है ?
9. Promotion किस लेवल तक जा सकता है ?
10. इसकी तैयारी कैसे करें ?
• दोस्तों इतने सारे पॉइंट्स को इस आर्टिकल में डिटेल्स बताऊंगा तो बने रहिए हमारे साथ और आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

समीक्षा अधिकारी (Review Officer) क्या होता है ?

समीक्षा अधिकारी Group D के गजेटेड लेवल का पोस्ट है। यह सरकारी काम कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसका काम सरकार की तरफ से किसी अन्य संगठन से जुड़े विवादों के लिए कानूनी समाधान करना होता है। समीक्षा अधिकारी मुख्य रूप से सरकारी काम और रूल्स को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद करते हैं। इसलिए हिंदी नॉलेज के साथ-साथ इंग्लिश भाषा का भी नॉलेज होना बहुत ही जरूरी है।

यहां भी पढें :- 5 सरकारी नौकरी 10वीं बाद Salary 20-40 हज़ार || Government Job After 10th || 10वीं के बाद सरकारी नौकरी || Top 5 Sarkari Naukari In India || Sarkari Naukari

समीक्षा अधिकारी (Review Officer) का कार्य क्या होता है ?

समीक्षा अधिकारी का मुख्य कार्य सरकार से जुड़कर उनकी नीति निर्माण में मदद करने के साथ पत्राचार रोडिंग और ईमेल से संबंधित विभाग को जानकारी देना होता है। साथ ही DM, SDM की पोस्टिंग करने की लिस्ट तैयार करते हुए पोस्टिंग सुनिश्चित करना भी इनकी काम का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इनकी काम को देखते हुए आप आसानी से समीक्षा अधिकारी के महत्व को अच्छे से समझ सकते हैं।

Qualification कितनी होनी चाहिए ?

समीक्षा अधिकारी के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार वैकेंसी निकलती है। इसके लिए आपका सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना कंपलसरी है। मतलब अगर आपने किसी भी स्ट्रीम यानी कि Arts, Commerce, Science या फिर कोई भी डिग्री कोर्स से ग्रेजुएशन कर लिया है, तो आप इसका फॉर्म भर सकते हैं।

उम्र सीमा क्या होगी ?

जहां तक आज तक इस पोस्ट के लिए उम्र की बात है, तो इसके लिए सरकार काफी अधिक उम्र वालों को भी मौका देती है।

Category Minimum age Maximum age
General 21 40
OBC/SC/ST21  45
Divyang (Physical Handicapped) 21 55

Exam Pattern क्या होता है ?

इसके लिए एग्जाम दो पार्ट में लिया जाता है। prelims और mains इसमें एक अच्छी बात ये है कि इतने बड़े पोस्ट के लिए आपको कोई इंटरव्यू नहीं देनी होगी।
• prelims – इसमें दो पेपर होते हैं, पहले जनरल साइंस और दूसरा जनरल हिंदी जनरल साइंस में जहां 140 क्वेश्चन होते हैं तो वही जनरल हिंदी 60 क्वेश्चन का रहता है। दोनों मिलकर 200 मार्क्स का होता है, जिसके लिए 3 घंटे का वक्त दिया जाता है। प्रीलिम्स में टोटल सीट से 15 गुना अधिक कैंडीडेट्स का सिलेक्शन भी किया जाता है। जिन्हें मेंस के लिए बुलाया जाएगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है।
• mains – एग्जाम सेकंड स्टेज का एग्जाम होता है इसमें टोटल तीन पेपर होते हैं। Gfx…

Paper Subjects Total questions Total marksDurations
Paper 1 General studies120 120120 minutes
Paper 2 General Hindi & Drafting Conventional 100150 minutes
General Vocabulary 6030 minutes
Paper 3 Hindi Essay3120180 minutes

 Syllabus क्या रहता है ?

दोस्तों जहां तक सिलेबस की बात करें तो किस एग्जाम का सिलेबस ज्यादा कठिन नहीं होता है। थोड़ा ध्यान देकर आप इसे आसानी से क्लियर कर सकते हैं।
Prelims –
Paper 1 :- General Studies से है जो की 10th लेवल का ही रहता है। अगर आपने 10th अच्छे से किया है, तो आपको इसमें कम मेहनत लगने वाली है। आपसे इसमें सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, विश्व एवं भारत का भूगोल, प्राकृतिक संसाधन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटना-क्रम, सामान्य बौद्धिक क्षमता, उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन, सामाजिक प्रथाओं के संबंध में प्रश्न पूछे जाएंगे।
Paper 2 :- सामान्य हिंदी से होगा, जिसमें सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण से प्रश्न पूछे जाएंगे – इसमें मुख्यतः विलोम शब्द, वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि, अनेक शब्दों के एक शब्द, तत्सम एवं तद्भव, विशेष्य एवं विशेषण, पर्यायवाची शब्द से प्रश्न पूछे जाएंगे।
Prelims के बाद Mains के पेपर को तीन खंडो में बांट दिया गया है। जिसमें आपको Prelims के आधार पर सामान्य अध्यन यानी कि (General Study) और सामान्य हिंदी जिसमें (शब्द ज्ञान और व्याकरण) से प्रश्न पूछे ही जाते हैं साथ ही शासकीय/ अर्थशास्त्र के पत्राचार, कार्यालय आदेश, परिपत्र, विज्ञप्ति, टिप्पणी एवं प्रतिवेदन से जुड़े हुए लेखन, मुहावरे, लोकोक्तियां हिंदी टू इंग्लिश और इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेशन, कंप्यूटर नॉलेज के साथ ही साहित्य, संस्कृति, विज्ञान, पर्यावरण और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटना-क्रम के बारे में निबंध लेखन से जुड़ी प्रश्न पूछे जाते हैं।

यहां भी पढें :- What is Online MBA in Finance || online MBA in finance क्या है || ऑनलाइन एमबीए इन फाइनेंस कोर्स क्या है || online MBA in finance course kya hai

Posting किस डिपार्टमेंट में होगी ?

समीक्षा अधिकारी के रूप में सिलेक्शन से आपके लिए कई रास्ते एक साथ खुल जाते हैं। इससे आपकी पोस्टिंग सचिवालय निर्वाचन आयोग राजस्व परिषद और लोक सेवा आयोग में हो सकती है। इन सभी को राज्य की सबसे बेहतरीन सरकारी नौकरी में जाना जाता है।

Salary कितनी मिल सकती है ?

समीक्षा अधिकारी की नौकरी में आपको सैलरी, सुविधा और सम्मान सभी मिल जाता है। ये पोस्ट ₹4800 ग्रेड पे में आता है, जिसमें इन हैंड सैलरी ₹74,000 के आसपास बन जाती है। साथ ही आपको इसमें ट्रैवलिंग, आवास और मेडिकल फैसिलिटी भी दी जाती है। इस जॉब की सबसे बड़ी खासियत ये है, कि आपको Week में 5 दिन ही ऑफिस जाना होता है।

Promotion किस लेवल तक होगा ?

जब आप समीक्षा अधिकारी के तौर पर जॉब ज्वाइन करते हैं तो आपको पहले 7 साल आपके प्रमोशन की रफ्तार धीमी रहती है। पर उसके बाद आप सेक्शन ऑफिसर बन जाते हैं। इसके चार पांच साल बाद अंदर सेक्रेटरी फिर इसके दो-तीन साल बाद डिप्टी सेक्रेटरी, फिर उसके दो-तीन साल बाद जॉइन सेक्रेटरी और लास्ट मैं स्पेशल सेक्रेटरी हो सकते हैं। जहां आपको 8900 ग्रेड पे की सैलरी मिलने लगती है। जिसमें लगभग सैलरी ₹1,33,000 से लेकर ₹1,95,000 तक पहुंच जाती है।

इसकी तैयारी कैसे करें ?

दोस्तों इस सुनहरे अफसर को कोई भी भूलना नहीं चाहेगा। आप सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न ए आता है कि इसकी तैयारी कैसे करें, तो आप अभी से ही एक अच्छी हिंदी व्याकरण और शब्द रचना से जुड़ी हुई किताब पढ़ना शुरू कर देना चाहिए। साथ ही समान अध्ययन के लिए अभी से सिलेबस को समझते हुए पढ़ाई शुरू कर दें। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि पिछला साल क्वेश्चन पैटर्न को देखते हुए क्वेश्चंस सेट भी बनाना शुरू कर दें जिससे आपको टाइम मैनेजमेंट के साथ-साथ अलग-अलग तरह के क्वेश्चन प्रैक्टिस हो जाएंगे।एक अर्ली इमेजिन के साथ ही आज से ही डेली न्यूज़ पेपर कटिंग पटना शुरू कर दें।
मेंस के लिए पत्राचार लेखन और निबंध लेखन के लिए एक अच्छी किताब जरूर लेकर अच्छे से प्रैक्टिस कर लें साथ ही यह भी प्रैक्टिस करें कि आप उसे आसानी से अपनी भाषा में कैसे लिख सकते हैं। ताकि किताब नॉलेज से हटकर कुछ प्रैक्टिस कर सकें, और आपका सिलेक्शन आसान हो जाए।

यहां भी पढें :- ITI Copa Trade/Course क्या है ? 10वीं पास होकर नौकरी की तलाश में है तो यह कोर्स आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

महत्वपूर्ण जानकारी :- दोस्तों आशा करता हूं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। इस टॉपिक से जुड़े अगर कोई सवाल है तो मुझे Shikshanewsnation.com वेबसाइट Whatsapp group के जरिए कमेंट कर सकते हैं।


Read More…

B.ed Course क्या है इस Course करने में कौन सा Subject से पढ़ाई करना होगा। B.ed करने के बाद कौन सा Job कर सकते हैं, और इसमें Salary कितनी मिलेगी। पूरी जानकारी यहां पढ़ें :—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *