B.Tech कोर्स के बाद 10 Job Career Opportunities — 2023 |
दोस्तों आज के समय में ज़्यादातर विद्यार्थी अपने फ्यूचर को लेकर परेशान हैं, इसकी कई वजह हैं। B.Tech के बाद विद्यार्थी अपना कैरियर बनाने के लिए इतने सारे ऑप्शन मिल जाते हैं, कि वो कंफ्यूज हो जाते हैं। कि क्या करें —
विद्यार्थी को सही आईडिया नहीं मिलने के कारण आगे किस क्षेत्र में कैरियर बनाना है, यह समझ नहीं पाते लेकिन दोस्तों आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे B.Tech के विद्यार्थी के बारे में जानेंगे। B.Tech पास कर चुके विद्यार्थी उनके लिए क्या-क्या कैरियर अपॉर्चुनिटी है। वो सरकारी या फिर प्राइवेट नौकरी किस क्षेत्र में कर सकते हैं इस आर्टिकल को लास्ट तक ध्यानपूर्वक पढ़ें :—
• B.Tech करने के बाद आप कौन-कौन सी क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।
1. Railway में Job कर सकते हैं।
दोस्तों इंजीनियरिंग के कोर्स करने वाले विद्यार्थी के पास वैसे तो कई सारे ऑप्शन रहते हैं। आपके लिए रेलवे एक बहुत अच्छा विकल्प है। वैसे भी रेलवे में इंजीनियरिंग की डिमांड सबसे ज्यादा होती है, तो अगर आप भी रेलवे में नौकरी करने की सोच रहे हैं। हम आपको बताते हैं, अगर आपने B.Tech किया है और रेलवे में नौकरी करने की सोच रहे हैं, तो किन-किन पदों पर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
• Senior Section Engineer
• Signal And Interlocking Engineer
• Train Light Engineer
• Truss Engineer
• Railway Road Engineer
• Junior Engineer
जैसे पदों के लिए आप आवेदन कर सकते हैं। दोस्तों याद रहे रेलवे एक ऐसा डिपार्टमेंट है, जिसमें ज्यादातर इंजीनियर गवर्नमेंट नौकरी करना पसंद करते हैं। यही वजह है, कि रेलवे में हर साल इंजीनियरिंग करने वाले लाखों छात्र नौकरी के लिए आवेदन करते हैं।
2. Banking Sector में Job कर सकते हैं।
दोस्तों इसके अलावा B.Tech करने के बाद बैंक में नौकरी कर सकते हैं। यहां आपको सिलेक्ट करना है, कि आपको प्राइवेट बैंक में नौकरी करने या फिर सरकारी बैंक में। क्योंकि बैंक का आधुनिक टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होता है, और बैंक का नेटवर्क एक दूसरे से जुड़ा होता है। यही वजह है, कि बैंक कभी इंजीनियरिंग की बड़ी संख्या में डिमांड सबसे रहती है। अगर आपको बैंक में इंटरेस्ट है इसके लिए एनालिटिकल स्किल्स वाले मांग काफी ज्यादा रहती है।
3. ISRO में Job कर सकते हैं।
आपने Indian Research Organisation नाम तो सुना ही होगा। अगर आप अभी B.Tech के बाद इसरो जैसे संस्था में काम करना चाहते हैं, तो वहां भी आपके लिए कई ऑप्शन है। क्योंकि इसरो में प्रैक्टिस डिजाइन और सैटेलाइट डेवलपमेंट और दूसरे स्पेस रिलेटेड टेक्नोलॉजी के काम के लिए भी B.Tech किए हुए इंजीनियरिंग की काफी डिमांड होती है। इसरो संस्था भर्ती के लिए आवेदन भी निकालता है, दोस्तों इस में काम करना अपने आप में गर्व की बात है।कई लोगों का सपना यही होता है, कि इसरो में काम करके देश की अंतरिक्ष की दुनिया में आगे ले जाएं। ऐसे में अगर आप चाहें तो ISRO में काम करने के लिए विकल्प भी आपके पास मौजूद है।
4. UPSE का Exam दे सकते हैं।
आप बात करते हैं देश के प्रतिष्ठित UPSE की, दोस्तों कई बार विद्यार्थी को लगता है, कि बीटेक कर लिया है तो वो UPSE का एग्जाम नहीं दे सकते, IAS, IPS नहीं बन सकते हैं, लेकिन दोस्तों ऐसा नहीं है। UPSE का एग्जाम देने के लिए बस आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है। फिर आप किसी भी सब्जेक्ट से पास होते हैं, ये मैटर नहीं करता। अगर आपने बीटेक नहीं किया है, तो भी आप UPSE का एग्जाम दे सकते हैं। UPSE पास होकर सिविल सर्विस की नौकरी पा सकते हैं।
5. भारतीय सेना में भर्ती हो सकते हैं।
दोस्तों कई विद्यार्थी ऐसे भी होते हैं, जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। लेकिन अलग-अलग बजहो से कई विद्यार्थी को इंजीनियरिंग का कोर्स करना पड़ता है। मन नहीं होने के बाद भी B.Tech का कोर्स तो कर लेते हैं। लेकिन सपना तो सपना होता है, जो कभी खत्म नहीं होता। दोस्तों ऐसे में अगर आपने B.Tech कर लिया और सेना में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके लिए कई ऑप्शन है। आप भी भारतीय थल सेना, जल सेना या फिर वायु सेना भर्ती हो सकते हैं। इन तीनों सेनाओं में समय-समय पर B.Tech जैसे कोर्स करने वाले छात्रों के लिए भर्तियां निकलती रहती है, और हर साल ऐसे छात्र एग्जाम पास करके भर्ती भी होते हैं।
6. Junior Engineer बन सकते हैं।
दोस्तों इसके अलावा आप चाहे तो B.Tech करने के बाद जूनियर इंजीनियर भी बन सकते हैं। अलग-अलग इंडस्ट्री में इंजीनियरिंग के लिए कई सारे पदों पर बहाली होती है। जिसमें आप अपना कैरियर बना सकते हैं। इंडस्ट्रीज फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया मेट्रो शामिल है। लेकिन हैरानी की बात यह है, कि कई सारे विद्यार्थी को ऐसा लगता होगा कि फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में इंजीनियर का क्या काम है।
लेकिन दोस्तों यह आपको याद रखना चाहिए, कि दुनिया तेजी से मॉडर्न होती जा रही है और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हर डिपार्टमेंट में होता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो FCI या फिर अलग-अलग शहरों में मिलने वाले मेट्रो में जूनियर इंजीनियरिंग के पद पर नौकरी करके अपना कैरियर बना सकते हैं।
7. Data Scientist के सरकारी Job कर सकते हैं।
रितेश के विद्यार्थी के लिए डाटा साइंटिस्ट रूप में भी कैरियर बनाने का अच्छा ऑप्शन है अलग-अलग डिपार्टमेंट में डाटा साइंटिस्ट बन सकते हैं अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि डाटा साइंटिस्ट नौकरी किस डिपार्टमेंट में निकलती है। वो भी मैं आपको बता देता हूं — एग्रीकल्चर, टैक्स कलेक्शन, हेल्थ केयर, वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में बड़े स्तर पर डाटा साइंटिस्ट की जरूरत होती है, जिसमें आप शामिल होकर अपना कैरियर बना सकते हैं।
8. Private Sector में Job कर सकते हैं।
दोस्तों वही अगर आप B.Tech करने के बाद प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं, तो भी आपके लिए बहुत सारे ऑप्शन है। आजकल प्राइवेट सेक्टर में बीटेक करने वाले इंजीनियर के डिमांड काफी ज्यादा है। ऐसे सॉफ्टवेयर कंपनीज है जो भारी संख्या में B.Tech पास कर चुके कैंडिडेट को हायर करती है। और ना सिर्फ अच्छी खासी सैलरी देती है, बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी देती है।
चाहे आप किसी भी सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी कर सकते हैं। प्राइवेट कंपनी में काम करने के भी अपने फायदे हैं, क्योंकि यहां आपकी सैलरी स्थिर नहीं रहती बल्कि जैसे-जैसे आपका एक्सपीरियंस बढ़ता जाता है वैसे वैसे आपकी सैलरी भी बढ़ते जाती है। कई बार तो एक समय पर हर महीने की सैलरी 5-10 लाख तक होती है, तो यहां भी आपके लिए बहुत सारे ऑप्शन है।
9. विदेश में IT Sector में Job कर सकते हैं।
दोस्तों इसके कहा जाए B.Tech इंजीनियरिंग के लिए प्राइवेट सेक्टर बहुत अच्छा ऑप्शन है। उसने भी अगर आप चाहे तो विदेश में नौकरी कर सकते हैं। अक्सर ही हजारों की संख्या मैं छात्र इंजीनियरिंग करके विदेश चले जाते हैं, और वहां अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते हैं। अपना घोस्ट बनाते हैं, दोस्तों आज के समय में बीटेक करने वाले के लिए डिमांड जितने हमारे देश में हैं। उससे ज्यादा डिमांड विदेशों में खासकर वैसे कंट्री जहां टेक्नोलॉजी से जुड़े काम ज्यादा होते हैं। हम आपको किसी देश का नाम नहीं बताएंगे, लेकिन आप चाहे तो इंटरनेटो पर सर्च करके आप उन देशों के बारे में पता कर सकते हैं।
10. खुद का Business कर सकते हैं।
दोस्तों अब आपको आखिर में बताएंगे एक ऐसा ऑप्शन जिसके जरिए आप अपने मर्जी के काम कर सकते हैं। दोस्तों अगर आप चाहें तो B.Tech करने के बाद आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। हो सकता है, कि शुरुआत में थोड़ी परेशानी आए लेकिन अगर आपका खुद का बिजनेस का काम चल गया तो यकीन मानिए आप इतने पैसे किसी कंपनी में नहीं कमा सकते हैं।
जितना आप अपना खुद का बिजनेस में कमा सकते हैं। दोस्तों B.Tech के बाद आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं, और इस फील्ड में अपना कैरियर बना सकते हैं।
ध्यानपूर्वक पढ़ें :— दोस्तों इस आर्टिकल के लिए बस इतना ही उम्मीद करता हूं B.Tech कोर्स करने के बाद आप अपना कैरियर बनाने के लिए कौन सा फील्ड में जाना पसंद करेंगे।
Read More…